आज हम आपके लिए नारियल बर्फी रेसिपी इन हिंदी Nariyal Barfi Recipe in Hindi लाए हैं। काजू बर्फी Kaju Barfi की तरह ही नारियल की बर्फी Nariyal ki Barfi भी बेहद स्वादिष्ट होती है। नारियल की बर्फी Nariyal ki Barfi आसानी से बन जाती है इसलिए होम मेकर्स को यह बर्फी रेसिपी Barfi Recipe बेहद पसंद आती है। तो फिर सोच क्या रहे हैं, आप भी नारियल बर्फी बनाने की विधि ट्राई करके देखं। हमें पूरा यकीन है कि नारियल बर्फी रेसिपी इन हिंदी Nariyal Barfi Recipe in Hindi आपको जरूर पसंद आएगी।
Read- Kalakand Recipe in English
नारियल बर्फी बनाने की विधि

नारियल की बर्फी Nariyak ki Barfi बनाने की आसान रेसिपी।
Read- Crispy Jalebi Recipe in Hindi
आवश्यक सामग्री :
- नारियल_Coconut -100 ग्राम, (कद्दूकस किया हुआ),
- मावा/खोया_Mawa or khoya – 200 ग्राम,
- शक्कर_Sugar – 200 ग्राम,
- पिस्ता_Pistachios – 20 अदद (बारीक कतरे हुए),
- किशमिश_Raisins – 20 अदद,
- इलाइची_Cardamom – 06 अदद (छील कर पिसी हुई)।
Read- 10 Cake Recipe in Hindi
नारियल बर्फी बनाने की विधि :
नारियल बर्फी रेसिपी इन हिंदी Nariyal Barfi Recipe in Hindi के लिए सबसे पहले मावा को अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद चाशनी बनाने की तैयारी करें। इसके लिए एक कढ़ाई में 100 ग्राम पानी और शक्कर मिलाकर गैस पर रखें और चलाते हुए पकाएं।जब शक्कर पानी में घुल जाए और घोल में उबाल आने लगे, उसके बाद भी उसे लगभग 5 मिनट तक पकाएं। चाशनी 3 तार की बननी चाहिए।
यह चेक करने के लिए शीरे की कुछ बूंदें एक प्लेट में निकालें और उसे ठंडा करके अपनी उंगली और अंगूठे के बीच रख कर चिपका कर देखें।
Read- Mawa Peda Recipe in Hindi
अगर दोनों उंगलियों के बीच दो या तीन तार बनते हैं, तो इसका मतलब है कि चाशनी तैयार हो चुकी है। अगर ऐसा नहीं हो रहा है, तो चाशनी को थोड़ा और पका लें।
चाशनी तैयार होने पर गैस बंद कर दें और उसमें नारियल का चूरा, ठंडा किया हुआ मावा, इलाइची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब आपकी नारियल बर्फी जमने के लिए तैयार है। इसे जमाने के लिए एक प्लेट में घी लगा कर उसे चिकना कर लें।
इसके बाद तैयार चाशनी बराबर से फैला दें। उसके ऊपर कटे हुये पिस्ते डाल दें और चम्मच से अच्छी तरह से दबा दें। अब इसे ठंडा होने के लिये रख दें।
Read- 25 Indian Sweets Recipes in Hindi
2 घंटे में बर्फी अच्छी तरह से जम जाएगी। जमने के बाद एक तेज चाकू लें और जमी हुई बर्फी को मनचाहे शेप में काट लें और ऊपर से किशमिश से सजा दें।
अब नारियल बर्फी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। आपकी नारियल की बर्फी Nariyal ki Barfi तैयार है। इसे खाएं और खिलाएं। आप चाहें तो एयरटाइट बॉक्स में करके इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं और दो सप्ताह तक यूज़ कर सकते हैं।
साथ ही आप हमारी पॉपुलर लौकी बर्फी रेसिपी, बेसन बर्फी रेसिपी, काजू पनीर बर्फी रेसिपी, मिल्क केक रेसिपी, मावा पेड़ा रेसिपी भी ट्राई करें। ये रेसिपी भी आपको Nariyal Barfi Recipe in Hindi जरूर पसंद आएंगी।
Nariyal sweets esp barfi n ladoos are my favorite. I do not have sweet tooth but I love eating Nariyal ki barfi. Thank you for sharing a cool recipe Arshiya!
bahut sundar…apki mehant se grihniyon ko bahut fayda hoga.